{"_id":"6afc962120cef2533a04c591","slug":"jewellery-and-rs-40000-stolen-from-a-house-in-kamal-vihar-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129194-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल विहार में मकान से जेवरात और 40 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल विहार में मकान से जेवरात और 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के कमल विहार में चोर किराये के मकान से जेवरात और 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी वंदना ने बताया कि 15 नवंबर को वह बच्चों के साथ बहन के घर गई थी। 16 नवंबर को दोपहर तीन बजे लौटी तो कमरे में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर तीन चांदी की पायल, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और 40 हजार रुपये गायब मिले। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद