Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A Pakistani drone crashed at the Hussainiwala border, half a kilogram of heroin recovered

Jalandhar News: हुसैनीवाला सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा, आधा किलो हेरोइन बरामद

Tue, 17 Nov 2026 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A Pakistani drone crashed at the Hussainiwala border, half a kilogram of heroin recovered
ड्रोन के पंख टूटे, किसानों ने आसमान में मंडराते देखा; मौके पर पहुंची बीएसएफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर)। हुसैनीवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव भखड़ा में मंगलवार दोपहर बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन खेत में गिर गया। यह ड्रोन हेरोइन का पैकेट लेकर आ रहा था। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे हुई। ड्रोन के साथ करीब आधा किलो हेरोइन का पैकेट बंधा हुआ था। गांव भखड़ा के किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। अचानक तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन नीचे गिरकर खेत में जा पहुंचा। जमीन पर गिरते ही ड्रोन के पंख टूट गए। बीएसएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जांच जारी
सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वे यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन किस दिशा से आया था। साथ ही, इसके पीछे कौन सा तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस भी इस मामले में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो कैप्शन -हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर) के गांव भखड़ा के खेत में पड़ा हेरोइन के पैकेट के साथ ड्रोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed