{"_id":"57fb9b284f1c1bc16028eb4a","slug":"two-members-of-the-auto-lifter-gang-finally-picked-five-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, पांच बाइक भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, पांच बाइक भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
आराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान बाइक समेत भागे थे दोनों आरोपी, शक होने पर पीछा कर पुलिस ने दबोचा
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चोरी की बाइक समेत भागे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर निबौरिया चौराहा के पास दबोच लिया और बाइक के कागज मांगे। कागज न होने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों युवक बाइक चोर गिरोह के सदस्य निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य बाइक भी बरामद की।
एसओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि त्योहारों के चलते पुलिस रविवार को क्लेश हरण चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक समेत पहुंचे, जिन्हें एसआई शिवकुमार सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पहले तो स्पीड कम की लेकिन बाद में आरोपी बाइक तेज रफ्तार में लेकर भाग निकले। शक होने पर पुलिस ने बाइक का पीछा किया और घेराबंदी कर निबौरिया चौराहे पर दबोच लिया। पुलिस के द्वारा बाइक के कागज मांगने पर आरोपी कागज नहीं दिखा सके। पुलिस दोनों आरोपियों गुरचरन सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही और शाजिद निवासी खमरिया कोइलार कोतवाली तिकुनियां को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बरामद बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने जब कड़ाई की तो आरोपियों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर वाहन चोरी का काम करते हैं। चुराई गई बाइकों को नेपाल ले जाकर बिक्री करते हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दलराजपुर में पप्पू के गन्ने में खड़ी चार और बाइकें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ चेचिस नंबर बदलने और बाइकों की चोरी करने का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। अन्य वाहन चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।