फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two lakh looted commission, caught a skunk

आढ़ती से दो लाख लूटे, एक बदमाश को पकड़ा

Sun, 21 Feb 2016 06:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 21 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
Two lakh looted commission, caught a skunk
मोहल्ला मिश्राना में कक्कड़ चौराहे पर बाइक सवार चार बदमाशों ने कार सवार आढ़ती को रोक लिया और मारपीट कर उससे दो लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान शोरगुल सुनकर लोगों ने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया, जिसे बाद में मौके पर पहुंची मिश्राना चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

मोहल्ला संकटा देवी निवासी अजय गुप्ता राजापुर मंडी गल्ला व्यापारी है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में कक्कड़ चौराहे पर बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को रोकवाने का प्रयास किया, लेकिन कार न रोकने पर बाइक आगे लगाकर कार को रोक दिया। इसके बाद चारों बदमाशों ने आढ़ती को कार से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया, जिसमें कुछ कागजात भी थे। इसके बाद तीन बदमाश भागने में सफल रहे, जबकि एक बदमाश को मौके पर भीड़ ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान योगेंद्र सक्सेना निवासी शाहपुरा कोठी के तौर पर हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने तीन और आरोपियों के नाम बताएं हैं। इस मामले में पीड़ित के भाई संजय गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मिश्राना निवासी विक्की सक्सेना, मोहल्ला भुईफोरवानाथ निवासी मुकेश श्रीवास्तव, शाहपुरा कोठी निवासी योगेंद्र सक्सेना और बडख़ेरवा निवासी प्रशांत सक्सेना के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed