{"_id":"c6d10cfe890b4881e7979175c30b0572","slug":"two-killed-in-separate-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर मेले से लौैट रहा श्रद्धालुओं भरा टेंपो सदर कोतवाली क्षेत्र में अटकोहना साइफन पर पलट गया, जिसमें एक सवार की मौत हो गई, जबकि निघासन क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव अंबरसोत निवासी 35 वर्र्षीय रामलोटन अपने परिवार समेत मंगलवार को शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर पर लगने वाले मेले में शामिल होने गया था। रामलोटन पत्नी गुड़िया और पुत्री के साथ शाम को टेंपो से लखीमपुर आ रहा था। रास्ते में अटकोहना साइफन पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें रामलोटन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी गुड़िया समेत र्कई अन्य सवारियां घायल हो गईं। रामलोटन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय सीतापुर के पास रामलोटन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वालों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
निघासन। सिंगाही-निघासन मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा सेना का जवान घायल हो गया। जोरदार टक्कर लगने से बाइक जल गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अपनी गाड़ी से घायल को सीएचसी भिजवाया। सीओ और एसओ ने बाइक को खिंचवाकर सड़क के किनारे डलवाया। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कार में सवार लोगों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कोतवाली तिकुनियां के गांव खैरटिया के पास स्थित मलागर फार्म निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका 35 वर्षीय भाई बलविंदर सिंह अपने चचेरे भाई सेना के जवान अजमेर सिंह के साथ निघासन आया था। दिन में 11.30 बजे दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। सहतेपुरवा के आगे पुलिया के पास सिंगाही से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ने बाइक में इतनी जोर की टक्कर मारी कि वह करीब पांच से छह फुट ऊपर उछल गई। बाइक पर सवार बलविंदर सिंह और अजमेर सिंह दूर जा गिरे। बलविंदर के कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पीके सिंह पहुंचे और उन्होंने घायल अजमेर सिंह को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। सुखविंदर सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ मोहम्मद इब्राहिम और एसओ अनिल कुमार शाही ने सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन बंद करा दिया। बीच सड़क पर जल रही बाइक को रस्सी से बाहर खिंचवाकर किनारे कराया। क्षतिगस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
एसओ अनिल शाही ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। कार चालक और अन्य सवार फरार हो गए हैं। कब्जे में ली गई कार का नंबर बहराइच जिले का है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कार का अगला पहिया हुआ पंक्चर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का दाएं तरफ का अगला पहिया पंक्चर हो गया था। गाड़ी स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से टकर्राई थी।
सेना के जवान की आज ही समाप्त हुई थी छुट्टियां
मृतक बलविंदर सिंह के भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि अजमेर सिंह करीब एक माह पहले छुट्टियों पर आया था। बुधवार को उसे ड्यूटी पर जाना था।
भाई का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक बलविंदर सिंह के भाई सुखविंदर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका करुण रुदन सुनकर सीएचसी में मौजूद लोगों का दिल पसीज गया।