{"_id":"f05a6d5e2ff1a873e277fbce8a2c42aa","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-child-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत
महेवागंज/मितौली/भीखमपुर।
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दूसरी ओर भीखमपुर के गांव श्रीरामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर चार साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर पूरब निवासी रामबहादुर की पत्नी 35 वर्षीय ऊषा उर्फ अनीता शुक्रवार की दोपहर अपने बेटे पवन के साथ बाइक से लखीमपुर जा रही थी। इस बीच शारदानगर मार्ग स्थित कंडवा नदी पुल के करीब गन्ना लेकर मिल की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर बैठी महिला ट्रॉली के पहिये के नीचे दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जाता है।
जबकि दूसरी ओर ग्राम श्रीरामपुर निवासी ज्योति प्रकाश के आमने-सामने दो मकान हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे उनकी चार वर्ष की पुत्री अंजू सड़क पार करके सामने वाले मकान में जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिट्टी भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेर लिया, हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।