फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two gunman was finally picked, three absconding

दो डकैत दबोचे, तीन फरार

Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two gunman was finally picked, three absconding
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- डाका डालने की नीयत से घर में घुसे थे बदमाश
विज्ञापन

- पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध

सदर कोतवाली के मोहल्ला गुटैयाबाग निवासी अकील नमाज पढ़ने के लिए गए थे। इसी बीच डकैती के इरादे से छत के सहारे से पांच युवक घर में घुस आए। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। 

मोहल्ला गुटैयाबाग निवासी नफीस हैदर ने बताया कि शुक्रवार की सायं करीब 9.30 बजे वह अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने चला गया। घर पर उसकी भाभी अकेली थीं, जो कमरे में नमाज पढ़ रहीं थीं। इसी बीच छत के सहारे से तलवारें, असलहे लेकर पांच युवक उसके घर में घुस आए और एक कमरे का ताला तोड़ दिया, लेकिन कमरे के अंदर कोई कीमती सामान नहीं मिला। पांचों युवक जब भाभी के कमरे के सामने पहुंचे तो नमाज पढ़ रहीं भाभी की नजर युवकों पर पड़ गई। जिस पर उन्होंने शोर शाराब करना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने मौके से भाग रहे दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए। पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय का कहना है कि घटना संदिग्ध है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed