फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children who died in accidents

हादसों मे दो मासूमों ने दम तोड़ा

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर। Updated Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two children who died in accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भीखमपुर के पास नहर पुल पर कार की कार की टक्कर से विनीत की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अकबरपुर गांव में बैलगाड़ी के पहिए के नीचे दबकर बालक की मौत

 भीखमपुर कस्बे के नहर पुल के पास एक कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार बालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं मितौली क्षेत्र में हुए दूसरे हादसे में बैलगाड़ी के पहिए के नीचे दबकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई।
थाना हैदराबाद के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार अपने साढ़ू माधव के साथ अलग-अलग साइकिलों से रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। विनोद कुमार की साइकिल पर उसकी पत्नी ज्ञानवती और दूसरी साइकिल पर साढ़ूू माधव निवासी भगतपुर थाना मितौली के साथ विनोद कुमार का पुत्र विनीत बैठा था। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर भीखमपुर के पास नहर पुल पर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसके साढ़ूू माधव और पुत्र विनीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची मितौली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया, जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। वहीं, कार चालक मौका पाकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बलवीर राठौर अपने मकान की छत बनवाने के लिए बैलगाड़ी से मिट्टी लेने खेत गए थे। साथ में उनका पांच वर्षीय पुत्र गुलशन भी गया था। बैलगाड़ी में मिट्टी भरकर खेत से लौटते समय गुलशन पहिए के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मितौली सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed