फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two buzzing Skins Bone and two lay

दो गुलजार की खाल हड्डी समेत दो धरे

Sat, 19 Dec 2015 07:22 PM IST
धनगढ़ी-नेपाल
धनगढ़ी-नेपाल Updated Sat, 19 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two buzzing Skins Bone and two lay
सुदूर पश्चिम अनुसंधान पुलिस टीम ने कंचनपुर के वेदकोट नगर पालिका क्षेत्र से दो गुलदार की खाल और आठ किलो हड्डी समेत दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें कंचनपुर जिला वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है।  
विज्ञापन

कंचनपुर जिला पुलिस अधीक्षक तुलसी प्रसाद अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुदूर पश्चिम अनुसंधान पुलिस टीम ने बीती रात वेदकोट नगर पालिका क्षेत्र में दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से एक बोरी में दो गुलदार की खाल और आठ किलो हड्डी बरामद हुई है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनको बोरी जोगवुडा के एक ठेकेदार ने दी थी। उसके एवज में उन्हें चार हजार रुपये देने को कहा था। उन्हें नहीं मालूम था कि बोरी में क्या  है। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों लोगों को खाल और हड्डी समेत कंचनपुर जिला वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है। मालूम हो कि विगत माह में नेपाल में सीमा से लगे कैलाली और कंचनपुर जिलों में बाघ व गुलदार की खालें हड्डियां नेपाल पुलिस ने कई बार पकड़ी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed