{"_id":"577274524f1c1b9e5879ab0d","slug":"two-accused-of-rape-dna-tests-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के दो आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के दो आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट लैब
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड पर लेकर लिया रक्त सैंपल
सगी भतीजी और रिश्तेदार की सात वर्षीय बालिका के साथ रेप करने के अलग- अलग मामलों के दो आरोपियों का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। शहर कोतवाली पुलिस ने रिमांड लेकर दोनों आरोपियों के रक्त का नमूना लिया है। पुलिस ने रक्त सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले नितेश गुप्ता ने 18 अप्रैल 16 को अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ घर में ही रेप किया था। पुलिस ने पीड़िता के मामा की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल दिया। दूसरा मामला भी शहर का ही है। इस मामले के आरोपी दीपक गुप्ता ने दो जून 16 को मोहल्ले में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की सात वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर घर ले आया और उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। तभी से दोनों आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। दोनों मामलों के विवेचक एसएसआई जयप्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर रक्त सैंपल लिया है। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।