फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused of rape DNA tests will be

रेप के दो आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused of rape DNA tests will be
डीएनए टेस्ट लैब - फोटो : Getty

विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड पर लेकर लिया रक्त सैंपल 
 सगी भतीजी और रिश्तेदार की सात वर्षीय बालिका के साथ रेप करने के अलग- अलग मामलों के दो आरोपियों का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। शहर कोतवाली पुलिस ने रिमांड लेकर दोनों आरोपियों के रक्त का नमूना लिया है। पुलिस ने रक्त सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बता दें कि शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले नितेश गुप्ता ने 18 अप्रैल 16 को अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ घर में ही रेप किया था। पुलिस ने पीड़िता के मामा की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल दिया। दूसरा मामला भी शहर का ही है। इस मामले के आरोपी दीपक गुप्ता ने दो जून 16 को मोहल्ले में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की सात वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर घर ले आया और उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। तभी से दोनों आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। दोनों मामलों के विवेचक एसएसआई जयप्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर रक्त सैंपल लिया है। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed