फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trying to spoil the atmosphere in the plaque;

पलिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मृत पशुओं को लेकर बवाल

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (खीरी)। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere in the plaque;
बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया, तोड़फोड़, आगजनी कर जाम लगाया
विज्ञापन

पुलिस लाठियां फटकार खदेड़ा, कार्रवाई का आश्वासन दिया

मृत गायों को लेकर गुरुवार की शाम शहर में बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कराया, तोड़फोड़ और आगजनी भी की। मेला गेट पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर प्रशानिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। कई अन्य स्थानों पर भी पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि गायों की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया। लोगों का आरोप है कि उनको जहर देकर मारा गया। 
वृहस्पतिवार की शाम मेला मैदान समेत अलग अलग स्थानों पर गायों के मृत मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। मेला मैदान पर लोग एकत्र होने लगे। जानकारी पर तहसीलदार भगवानदीन व सीओ जितेंद्र गिरि भी पहुंच गए। खबर फैली कि अलग अलग अन्य स्थानों पर करीब 11 गाय इसी अवस्था में मृत गाए पड़ी हैं। इस पर पुलिस फोर्स उन स्थानों पर भी गई लेकिन वहां मृत गाय नहीं मिलीं। सिर्फ तीन मृत गायों की पुष्टि हुई है। आक्रोशित लोगों ने मेला गेट पर स्टेशन रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा दर्ज किया जाए। सीओ ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर नगर पालिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख पोस्टमार्टम करवाने की बात रखी है। आक्रोशित लोग फिर भी वहीं जमे रहे और कमल टाकीज चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर दुकानों की बांस बल्लियां और चौराहे पर लगी होर्डिंग्स बीच चौराहे पर जला दीं। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया और कमल चौराहे के पास की दुकाने बंद करा दीं। जिसके बाद पूरे नगर में दुकानें बंद हो गईं। प्रदर्शन कर रहे लोग कमल चौराहे पर जमे हुए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे साजिश मान रहे नगर के समाजसेवी
गायों के इस तरह मरने की घटना को समाजसेवी साजिश मान रहे हैं। उनके मुताबिक कोई नगर की आबोहवा को खराब करना चाहता है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम-एसपी पहुंचे, कमान संभाली
डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा सूचना पर रात में ही पलिया पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। लोगों ने घर जाने की अपील की। डीएम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर भीड़ एकत्र है, जिन्हें समझाकर घर जाने की हिदायत दी जा रही है। एहतियातन कई थानों की फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को लगा दिया गया है।

पशुओं का मेला मैदान में ही हुआ पोस्टमार्टम
पलियाकलां। उपद्रवियों के न मानने पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। इसके बाद भी कुछ प्रदर्शनकारी पशुओं के पोस्टमार्टम की मांग को लेकर अड़े रहे। जिस पर मृत मिले पशुओं का मेला मैदान पर ही पुलिस ने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया।

इधर, जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी ने प्रशासन से फोन पर वार्ता कर कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए। किसी भी तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आए। उन्होंने कहा कि पशुओं की मौत की जांच होनी चाहिए तथा उसमें जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

आधा दर्जन उपद्रवी हिरासत में
पुलिस ने उपद्रव करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed