{"_id":"57a1e0be4f1c1b54762b99e4","slug":"truck-collision-killed-the-woman-died-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने ट्रक को कब्जे मेें लिया
- एक कथित सपा नेता ट्रक बचाने में
मल्लबेहड़ से बम्हनपुर बाइक से दवा लेने जा रहे दंपति और दो वर्षीय बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक कथित सपा नेता ट्रक को बचाने में लगे हैं कि इस ट्रक से दुर्घटना नहीं हुई है, जबकि मृतका के पति ने ट्रक को पहचान लिया है।
धौरहरा कोतवाली के मल्लबेहड़ निवासी रमेश ने बताया कि उसकी 25 वर्षीया पत्नी सुनीता बीमार रहती थी। वह बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी दो वर्षीय पुत्री रोजी को लेकर बाइक से दवा लेने के लिए बम्हनपुर जा रहा था। ढखेरवा रोड पर निघासन स्थित पानी वाली टंकी के पास दो बजे पहुंचे थे। उसी समय सामने से एक लोड ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रमेश बाइक समेत सड़क के उत्तर की तरफ गिर गया। उसकी पत्नी सुनीता सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया उसके सिर पर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरोगा रामदास वर्मा ने बताया कि चालक ट्रक लेकर भाग रहा था। ट्रक और चालक को पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया है। पीड़ित ने भी ट्रक की पहचान की है। उधर, ट्रक और चालक को एक कथित सपा नेता बचाने में लग गया है।