{"_id":"33f8661bd236c820b138233f679fe1a7","slug":"truck-collision-bikes-three-young-men-aboard-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
महेवागंज
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रिपल राइडिंग से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। एक बाइक पर सवार चार युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोयला लेकर एक ट्रक खंभारखेड़ा की ओर जा रहा था। इस बीच एक ही बाइक पर सवार चार युवक शहर की ओर जा रहे थे। बताते हैं पुलिस को देख युवकों ने बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उल्ल नदी पुल के निकट सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी रिशीकांत मिश्रा, अवधेश पुत्र मैकू और सैधरी सरदारनगर निवासी मंजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि बाइक पर चार युवक सवार थे। ट्रक की टक्कर में तीन घायल हुए हैं। जबकि चौथा युवक घायल साथियों को छोड़कर मौके से भाग निकला।