फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffickers will take Maharashtra Crime Branch team

तस्कर को आज महाराष्ट्र ले जाएगी क्राइम ब्रांच टीम  

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ लखनऊ ने 15 दिन पहले किया था गिरफ्तार 
विज्ञापन

पंद्रह दिनों से जिले में डेरा जमाए महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार को जिला जेल में बंद अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्कर कट्टू को जिला जेल से कड़ी सुरक्षा में लेकर महाराष्ट्र लौट जाएगी। कट्टू पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली में टाइगर के शिकार के कई मामले दर्ज हैं। वह साल भर पहले महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। 

तीनों प्रदेशों के मोस्टवांटेड मध्य प्रदेश के जिला खंडवा के थाना धनेरा के गांव बकडया निवासी राहुल उर्फ कट्टू उर्फ मुत्तू को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 30 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियाखुर्द से गिरफ्तार किया था। सदर कोतवाली पुलिस ने चंदन की लकड़ी बरामद होने का दावा करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस उसे जेल भेजती इसके पहले उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ में भर्ती कराया था। इलाज के बाद लौटे आरोपी कट्टू को पुलिस ने जिला जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसके  पकड़े जाने की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दी थी। सूचना पर महाराष्ट्र के जिला भंडारा की क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर एसएच रिजवी के नेतृत्व में खीरी पहुंची थी, लेकिन टीम उसके बीमार होने के कारण उसे लेकर लौट नहीं सकी। तभी से टीम ने शहर में डेरा डाल रखा था। क्राइम ब्रांच टीम के इंस्पेक्टर एसएच रिजवी ने बताया कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। इसके अलावा भी अन्य कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को लेकर महाराष्ट्र वापस जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed