{"_id":"0e545b93128ec1ae97923c3e5b01ffad","slug":"tractor-crane-removed-to-restore-the-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन से हटाया ट्रैक्टर तब बहाल हुआ यातायात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेन से हटाया ट्रैक्टर तब बहाल हुआ यातायात
खीरी टाउन
Updated Tue, 20 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में ट्रैक्टर के पिछले पहिए का हब टूटने से लहरपुर-लखीमपुर रोड कई घंटे बाधित रहा।
कस्बे के मुख्य बाजार में ईंटों से भरी ट्रॉली ले जा रहे ट्रैक्टर के पिछले पहिए का हब टूट गया। जिससे ट्रैक्टर सड़क के बीचोबीच फंस गया। ट्रैक्टर के फंसने से सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों का जाम लग गया। इससे लहरपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन बाजार से शेखसराय, दरगाह तथा स्टेशन रोड होते हुए निकले। आवागमन बाधित होने के करीब तीन घंटे के बाद क्रेन से ट्रैक्टर को हटवाया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया।