{"_id":"9870b00e2d435d7ce4cb5f40dd211314","slug":"tiger-went-goat-hunting-in-the-village-sresham-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने सरेशाम गांव में घुसकर बकरी का शिकार किया, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ ने सरेशाम गांव में घुसकर बकरी का शिकार किया, दहशत
बांकेगंज।
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
मैलानी रेंज के जटपुरा बीट जंगल से निकला बाघ गांव पूरनपुर में घुस गया। गांव में बाघ के पहुंचने की आहट मिलते ही कुत्ते तेजी से भौंकने लगे, इस दौरान बाघ ने मोती लाल के घर के बाहर बंधी बकरी पर हमला बोलकर उसका शिकार बनाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गांव किनारे गन्ने खेत में घुस गया।
गुरुवार शाम लगभग सात बजे दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से निकलकर एक बाघ जंगल से सटे गांव पूरनपुर के बाहरी किनारे पर पहुंच गया। बाघ ने गांव में घुसकर ग्रामीण रोमी के घर के बाहर बंधी बकरी पर हमला बोल उसका शिकार किया। सरेशाम गांव में घुसे बाघ को देख कुत्ते तेज आवाज के साथ भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ बकरी शव को छोड़कर गन्ने खेत में घुस गया। इस दौरान वहां शोर मचाते पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में पड़े बकरी शव को उठाकर गांव ले लाए। ग्रामीणों मोतीलाल, छेदा, अशोक, पुत्तू, रतन, चेतराम आदि ने बताया कि शिकार छोड़कर गांव के निकट गन्ने में छिपे बाघ से दहशत है। गांव के निकट बाघ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई है।