{"_id":"58b5afc04f1c1b3f06830cfe","slug":"thrraya-maglganj-spate-of-murder-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूट की वारदात से थर्राया मैगलगंज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और लूट की वारदात से थर्राया मैगलगंज
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे तक बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस रही अनजान
दूसरे चौकीदार को भी नहीं लगी बदमाशों की भनक
औरंगाबाद रोड पर रात भर निकलते हैं वाहन
औरंगाबाद रोड पर बेखौफ बदमाशों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि बदमाश पेशेवर थे। उन्हें पुलिस का कतई भय नहीं था। फुटेज को यदि गौर से देखा जाए तो बदमाशों ने शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम दिया। एजेंसी के सामने खड़ी पिकअप जैसा दिख रहा चौपहिया वाहन इस बात की पुष्टि करता है कि बदमाश उससे आए थे। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक घटना को अंजाम दिया, लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी और न ही रात-भर निकलने वाले वाहनों के चालकों को। चौकीदार की हत्या और लूटपाट से क्षेत्र के लोग थर्रा उठे हैं।
बदमाशों ने जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया। उससे करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मुख्य चौराहा पर पुलिस पिकेट है। इसके अलावा यूपी 100 की भी दो गाड़ियां खड़ी होती हैं, लेकिन चुनावी ड्यूटी में सिपाहियों के जाने के कारण पिकेट पर पुलिस तैनात नहीं थी। यूपी 100 की दोनों गाड़ियां भी नदारद थीं। वैष्णो आटोसेल्स पर जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे। उस समय यहां का चौकीदार शेर सिंह कुछ दूरी पर सो रहा था, लेकिन बदमाशों ने इस सफाई से घटना को अंजाम दिया कि चौकीदार को कुछ पता ही नहीं चला। इसी एजेंसी के सामने कुछ साल पहले बदमाशों ने एक डकैती की घटना को अंजाम दिया था और गृहस्वामी की लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए थे। इसके बाद से यहां पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई थी। आसपास के लोगों की माने तो कुछ दिनों से पुलिस गश्त नहीं कर रही थी। लूटपाट के दौरान चौकीदार की हत्या की जब खबर क्षेत्र में फैली तो लोग थर्रा उठे। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग चौकीदार का शव देखकर बिलख पड़े।
--
सवालों के घेरे में आई यूपी 100 सेवा
कस्बे के मुख्य चौराहा पर खड़ी होने वाली यूपी 100 की दो गाड़ियां कहां थी। इस बात का जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है। इससे यूपी 100 की सेवाओं पर सवालियां निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन
--
कच्छा-बनियान पहने थे बदमाश
चौकीदार की हत्या और दो बाइक एजेंसियों के शोरूम में लूटपाट करने वाले बदमाश कच्छा-बनियान में थे और नकाब बांधे हुए थे। सीसी फुटेज में उनके हाथ में टॉर्च, पेचकस के अलावा और कोई शस्त्र नहीं दिखा। अक्तूबर 16 में हीरो बाइक के शोरूम का शुभारंभ हुआ था। तब से सज्जाद चौकीदारी करता था।
--
आईजी जोन ने ली विस्तृत जानकारी
घटना को लेकर गंभीर हुए आईजी जोन ए सतीश गणेश ने घटना की विस्तृत जानकारी एसपी और इंस्पेक्टर से ली और घटना का शीघ्र खुलासा करने का आदेश दिया। सांसद रेखा वर्मा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की।
--
व्यापारियों में दहशत, लगाई सुरक्षा की गुहार
मैगलगंज। नगर व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने घटना पर रोष जाहिर किया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारिक कस्बा होने के कारण अधिकतर लोग का व्यापार ही करते हैं। सराफा बाजार, कपड़ा मंडी और गुलाब जामुन की मशहूर दुकानें हैं। व्यापारियों ने कसबे में गश्त बढ़ाने और व्यापारियों को सुरक्षा की मांग की। बैठक में व्यापारी नेता राम लडै़ते मिश्रा, दिनेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, ललित गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि थे।
--
कहीं पहले से तो बदमाश नहीं कर रहे थे रेकी
मैगलगंज खीरी। बदमाशों को दोनों एजेंसियों की पूरी जानकारी थी, क्योंकि सोमवार को बजाज शोरूम पर तीन बाइकों और हीरो शोरूम पर दो बाइकों की बिक्री हुई थी। बदमाशों को इसकी जानकारी थी कि बिक्री का पैसा भी शोरूम पर ही रखा है। इस बात की आशंका इस लिए बढ़ती है कि शोरूम पर रखे लैपटॉप डीवीआर, स्पेयर पार्ट्स और कीमती सामान को बदमाशों ने हाथ तक नहीं लगाया।