{"_id":"58dea42b4f1c1b0f4063db72","slug":"throwing-house-stuff-beating-women-injures-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की पिटाई कर घर सामान फेंका, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं की पिटाई कर घर सामान फेंका, दो घायल
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लड़ाइऱ्ई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मोहल्ला हिदायतनगर में एक मकान पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर घर का सारा सामान तोड़फोड़ कर सड़क पर फेंक दिया। हमलावरों की पिटाई से दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी तसौव्वर अली ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान में परिवार के साथ रह रहा है। इस मकान का बैनामा मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसके पिता से धोखाधड़ी कर करा लिया था, जिसका उसने लखीमपुर खीरी की एक अदालत में वाद दायर किया था, जो अभी चल रहा है। उसका कहना है कि पैसे की जरूरत होने के कारण वह गुरुवार को रिश्तेदारी में पैसे लेने गया था। रात करीब 10 विपक्षी रिजवान, इरफान, इमरान आदि उसके घर पर आ गए और घर के अंदर घुसकर उसकी पत्नी मैसर जहां, भाई की पत्नी नसरीन और छोटे-छोटे पांच बच्चों की पिटाई की और घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया। हमलावरों की पिटाई से मैसर जहां और नसरीन घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाल ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।