फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Throat slit in broad daylight murder of woman

दिनदहाड़े महिला की गला काटकर हत्या

Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Throat slit in broad daylight murder of woman
प्रतीकात्मक तस्वीर
- भूमि विवाद में भतीजा बना कातिल
विज्ञापन

- निघासन के शिवलालपुरवा में हुई वारदात

 थाना क्षेत्र के गांव शिवलालपुरवा में भूमि विवाद के चलते भतीजे ने साथी की मदद से दिनदहाड़े सगी ताई की गला काटकर हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया। मां को बचाने आई उसकी बेटी को भी आरोपी ने घायल कर दिया। काफी देर तक खौफनाक तांडव चलता रहा, लोग मूकदर्शक बन देखते रहे। इस दौरान महिला को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सीओ समेत पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
लुधौरी के मजरा शिवलालपुरवा निवासी रामजस और उसके भतीजे धर्मेंद्र पड़ोस में रहते हैं। दोनों के पैतृक घरों के पास सहन की कुछ भूमि है। इस भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे रामजस खेत पर काम करने चला गया। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी रामगुनी और बेटी प्रीति मौजूद थी। पुलिस को दी गई तहरीर में रामजस ने बताया है कि सुबह करीब नौ बजे रामगुनी और प्रीती पूरब तरफ बने कच्चे घर में बैठी थीं। इसी बीच उसका भतीजा धर्मेंद्र सामने रहने वाले अपने दोस्त रामदुलारे के साथ घर में जबरन घुस आया। दोनों ने धारदार बांके से प्रीती और रामगुनी पर हमला बोल दिया। प्रीती ने मां को बचाने की कोशिश की  तो उसको भी हमले करके बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद दोनों हमलावरों ने धारदार औजार से रामगुनी के पेट में वार किया, जिस पर रामगुनी चीखती-चिल्लाती हुई घर के बाहर भागीं। तो दोनों हमलावरों ने उसको दौड़ाकर विवादित भूमि पर गिरा दिया। इसके बाद बांके से प्रहार कर उसका धड़ से गला काटकर अलग कर दिया। इससे रामगुनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरत की बात है कि दिनदहाड़े हुई वारदात के दौरान रामगुनी के चीखने-चिल्लाने पर भी कोई पड़ोसी उसे बचाने नहीं पहुंचा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र और रामदुलारे मौके से भाग गए। वारदात की खबर पाकर उसका पति रामजस घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ आदेश कुमार त्यागी और एसआई वीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मौका मुआयना किया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पलिया कोतवाली स्थित मायके मलिनियां से मृतका की बहन सोनी और रक्षादेवी तथा मां अमृतादेवी भी पहुंचीं। इन सभी ने परिवार की जान को भी खतरा बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर मिले चप्पल, जैकेट
मृतका रामगुनी के शव के पास से एक सफेद रंग का रूमाल, एक जोड़ी चप्पल और एक जैकेट पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। 
 
एक ग्रामीण शव ढककर फरार 
रामगुनी को मौत के घाट उतारने के बाद जब हमलावर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दबी जुबान बताते हैं कि हत्यारों के भागने के बाद एक  ग्रामीण ने रामगुनी के सिर को धड़ के पास रखकर उस पर चादर डाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 . 
हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के पीछे भूमि विवाद और पुरानी रंजिश सामने आई है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - आदेश कुमार, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed