फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three young men were content to immerse immersed worship, a missing

पूजा सामग्री विसर्जित करने गए तीन युवक डूबे, एक लापता

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी।
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three young men were content to immerse immersed worship, a missing
missing - फोटो : amar ujala
- श्राद्ध की सामग्री का मोहाना नदी में करने गए थे विसर्जन
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी कुछ लोग श्राद्ध (घड़ा) करने मोहाना नदी घाट पर गए थे। पूजा पाठ की सामग्री विसर्जित करते समय तीन लोग मोहाना नदी की तेज धार में बहने लगे। जिसमें से दो लोगों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन एक युवक नदी में बह गया। जिसके शव का पता नहीं चल सका। देर शाम तक तमाम ग्रामीण उसके शव को तलाशते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को सुबह आठ बजे इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस पूरे दिन नहीं पहुंची।

थारू क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में रहने वाले सियाराम की मां का श्राद्ध था। श्राद्ध के समय की गई पूजा पाठ की सामग्री को विसर्जित करने के लिए सुबह पांच बजे सियाराम गांव के ही अख्तर के 40 वर्षीय पुत्र पूरनलाल राना और 45 वर्षीय दानी राना के साथ मोहाना नदी गए थे। इस दौरान नदी की तेज धार में फंसकर तीनों डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे तमाम ग्रामीणों ने सियाराम और दानी को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन पूरनलाल का कोई अता पता नहीं लगा। काफी देर तक ग्रामीण नदी में जाल डालकर शव की तलाश करते रहे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस तब भी नहीं पहुंची। अगर पुलिस समय से बचाव दल को बुला लाती तो शायद शव मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed