फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three trees cut from the residence of the district judge sandalwood

जिला जज के आवास से तीन पेड़ चंदन के काटे

Sun, 10 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three trees cut from the residence of the district judge sandalwood
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- नाजिर की तहरीर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जिला जज के आवास परिसर में चौकीदार, गार्ड की सुरक्षा के बावजूद शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चंदन के तीन पेड़ काट डाले और कीमती लकड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया हैै। केेंद्रीय नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसपी आवास के सामने स्थित जिला जज आवास में चंदन के पेड़ चोरी से काटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी एक बार चंदन के पेड़ काटे जाने की घटना हो चुकी हैै। चौकीदार और सुरक्षा गार्डों की जज आवास परिसर में 24 घंटे की निगरानी रहती है। इसके बावजूद शनिवार की रात किसी समय चोरों ने परिसर में लगे तीन चंदन के पेड़ा काट डाले, फिर उसकी टहनी और जड़ को छोड़ कीमती लकड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी हुई लकड़ी की कीमत हजारों में आंकी जा रही है। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुबह ही सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। केंद्रीय नाजिर सूर्यप्रकाश सक्सेना ने मामले की तहरीर दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed