फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people killed in accidents, including student

हादसों में छात्रा समेत तीन लोगों की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in accidents, including student
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
- सीतापुर और मैगलगंज मार्ग पर हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

जिले की सड़कें फिर खून से लाल हो गई, जिसमें परीक्षा देकर वापस घर लौट रही छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों हादसे सीतापुर और मैगलगंज मार्ग पर हुए। दो मृृतक सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक मृतक बेहजम क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
हादसा=1
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
लखीमपुर खीरी। ओयल चौकी क्षेत्र में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव बरोसा निवासी 25 वर्षीय सोनू सोमवार को किसी काम से खीरी थाना क्षेत्र के गांव लगुचा गया था। अपराह्न करीब ढाई बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में ओयल क्षेत्र स्थित नहरिया के पास नीलगाय के रोड पर आ जाने से सोनू की बाइक उससे टकरा गई, जिसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हादसा=2
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत
लखीमपुर खीरी। सीतापुर रोड पर गुलरिया गांव के पास बाइक सवार छात्रा की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चालक बाल-बाल बचा। सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव बेनीपुर निवासी बाबूराम की पुत्री 20 वर्षीय निर्मला युवराज दत्त महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार को सुबह की पाली में परीक्षा देने लखीमपुर आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा निर्मला पड़ोसी गांव कटेसर निवासी छात्र ज्ञानेंद्र कुमार की बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में गुलरिया गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा=3
अनियंत्रित बोलेरो ने पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा, मौत
बेहजम। थाना नीमगांव क्षेत्र के कस्बा बेहजम के पास बोलेरो ने पैदल जा रहे वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थरिया गांव निवासी 60 वर्षीय स्वामी दयाल मंगलवार को पैदल ही बेहजम ब्लाक जा रहे थे। रास्ते में गांव भरेहटा के पास बेहजम की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो यूपी 31 एए 9133 ने दाहिने साइड में जाकर पैदल जा रहे वृद्ध को रौंद दिया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। बताते हैं कि मृतक के कोई औलाद न होने के कारण वह अपने भांजों के साथ रहते थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर गाड़ी को कब्जे में लिया है। जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed