{"_id":"57161cf84f1c1b045a8b45dc","slug":"three-people-including-former-sugar-mill-named-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चीनी मिल उपाध्यक्ष समेत तीन लोग नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चीनी मिल उपाध्यक्ष समेत तीन लोग नामजद
ब्यूरो सिंगाही।
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिल उपाध्यक्ष और जिपं सदस्य पर फायरिंग और जानलेवा हमले का आरोप
खेत में नौकर को खाना देकर बाइक से घर वापस आ रहे नौरंगाबाद फार्म निवासी बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने तीन हमलावरों पर घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष को भी नामजद किया गया है। दोनों सत्तापक्ष के होने के कारण एसओ ने उच्चाधिकारियों से कई बार वार्ता करने के बाद ही मामले में कार्रवाई की है।
नौरंगाबाद फार्म निवासी जिला पंचायत सदस्य और बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर बाइक से फार्म से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में काम कर रहे मजदूरों को खाना देने के लिए गए थे। खाना देकर वह बाइक से घर वापस आ रहे थे इसी बीच फार्म से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। जब बाइक नहीं रोकी तो हमलावर गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और उनका पीछा किया। बाइक तेज रफ्तार से भगाने पर हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। किसी तरह से अमनदीप जान बचाकर भाग निकले। अमनदीप की तहरीर पर पुलिस ने नौरंगाबाद फार्म के ही पूर्व चीनी मिल उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह बब्बू समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। अमनदीप ने बताया कि आरोपी गुरजीत सिंह बब्बू चीनी मिल का चुनाव हार गए थे, जिससे वह रंजिश मानते थे, जिसके चलते उन्होंने हमला बोला है।
एसओ संजय यादव का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा। पकड़ी गई पिकअप से गेहूं पलटवाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।