फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन मरे

Tue, 16 Feb 2016 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 16 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
अगल-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि की लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम सिरसा निवासी छैल बिहारी की 10 वर्षीय पुत्री प्रीति सोमवार को मामा के यहां ग्राम बैबहा मां के साथ पैदल जा रही थी। रास्ते में एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल में भर्ती एक 20 वर्षीय युवक की सोमवार को मौत हो गई। युवक क्रीम कलर का स्वेटर और काली और लाल धारीदार शर्ट पहने है, रंग गेंहुआ है। पैर में चोट है, पट्टी बंधी है। वह सड़क हादसे में घायल हो गया था।
विज्ञापन

मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी जोदिल (70) साइकिल से अमीरनगर की ओर आ रहे थे, तभी गांव कुंभी के पास विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे कय्यूम निवासी अमीरनगर से टक्कर हो गई जिससे दोनों जख्मी हो गए। घायलों को 108 नंबर एम्बुलेंस  सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कय्यूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि  जोदिल ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर अपराह्न करीब 3.30 बजे  ग्राम गदनियां के पास पुलिया से पहले  संपूर्णानगर से आ रही  एक बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई और लोगों ने दौड़ कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। इसमें हरदोई निवासी चालक  छोटे पुत्र राम सहाय, हरदोई की ही पूनम पत्नी राजीव समेत कई और लोग जख्मी हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को नींद आ जाने के कारण हुआ है। हादसे के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed