फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three dead, including innocent by falling walls

दीवारें गिरने से मासूम समेत तीन मरे

Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा। Updated Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three dead, including innocent by falling walls
death - फोटो : amar ujala
एक ही गांव में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सोमवार को तेज आंधी-बारिश के बीच क्षेत्र में दो तीन स्थानों पर दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक ही गांव के दो लोग हैं। उधर, मासूम की मां घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फत्तेपुर गांव में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान धौरहरा कसबा खबड़ियन टोला निवासी शकील के  घर की एक दीवार गिर गई। जिससे उसके मलबे के नीचे दबकर उसकी मासूम पुत्री अफरोज और पत्नी चंदा भी दब गईं। आसपास के लोग मलबा हटाकर जब तक मां-बेटी को बाहर निकालते, मासूम अफरोज ने दम तोड़ दिया। घायल चंदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी मोहल्ले में ही सुलेमान के घर की दीवार गिरने से उनकी पत्नी गुल्ली (60) की मौत हो गई। उधर, गांव फत्तेपुर में दीवार गिरने से खलीकुल की पत्नी शरीफुन (48) की मौत हो गई।  तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए। बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कसबे की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed