{"_id":"6b0b301b1417b3beb3008aae","slug":"worker-dies-in-an-accident-in-punjab-raebareli-news-c-101-1-rai1002-173168-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसे में श्रमिक की पंजाब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसे में श्रमिक की पंजाब में मौत
Sun, 29 Nov 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर। क्षेत्र के पहाड़पुर कासो गांव निवासी 45 वर्षीय सुशील पुत्र रामनारायण 15 दिन पहले परिवार के जीवकोपार्जन के लिए पंजाब के संगरूर जिले में ईंट भट्ठे में काम करने गए थे। 27 नवंबर को सुशील ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव शव आया तो परिजन रोते बिलखते नजर आए।
पिता राम नारायण ने बताया कि उनके बेटे सुशील ट्रैक्टर से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए और उनकी अस्पताल में मौत हो गई। 15 दिन पहले ठेकेदार के माध्यम से वह पंजाब गए थे। बताया कि घटना दोपहर दो बजे हुई थी और परिवार को सूचना शाम सात बजे मिली थी। बेटे की मौत से राम नारायण को रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं सुशील की पत्नी सीमा पति की मौत से बदहवास हो गई हैं। बेटे शंकर (18), नितिन (10) और बेटी आकांक्षा (7) भी पति की मौत से रोते नजर आए। पिता ने बताया कि परिवार गरीब है। खेती बहुत कम है। बेटे ने परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए पंजाब जाने का फैसला किया था। मृतक के बेटे शंकर ने थाने में तहरीर दी है। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस पंजाब के संगरूर जिले की पुलिस से मामले की जानकारी कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।