फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three crooks arrested, including the mastermind of the robbery

डकैती के मास्टरमाइंड सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested, including the mastermind of the robbery
loot - फोटो : amar ujala
रोशननगर के रहने वाले है तीनों
विज्ञापन

हैदराबाद थाना पुलिस ने मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में पिछले वर्ष रोशननगर गांव में आठ नवंबर की रात अयूब खां के घर हुई डकैती के मास्टरमाइंड समेत तीन शातिर बदमाशों को असलहे और लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है, तीनों आरोपी रोशननगर के निवासी बताए गए हैं।
एसओ प्रमोद कुमार मिश्र को मंगलवार की रात जब वह दरोगा रामचंद्र यादव, नरेश कुमार, सुंदरसिंह, आरक्षी सर्वेश यादव, शिवराज वर्मा के साथ गोला मोहम्मदी रोड की गश्त पर निकले तभी गनेशपुर गांव के पास जीप की लाइट में उन्हें तीन लोग बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे तीनों को धर दबोचा। जामा तलाशी में रहमान अली के पास से 315 बोर तमंचा दो जीवित कारतूस बरामद हुए। थाना लाकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम रहमान अली, रामलखन, शफीक उार्फ बड़े निवासी रोशन नगर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रहमान ने बताया कि रोशननगर निवासी अयूब खां के यहां आठ नवंबर की रात हुई डकैती में वह तीनों शामिल थे। डकैती डालने की प्लानिंग पुराने मंदिर पर बनी थी। पुलिस ने रहमान के घर से अयूब खां का लैपटॉप, दो जोड़ी पायल भी बरामद की हैं। अयूब ने धारा 395, 397 के तहत अज्ञात रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दो आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
ममरी। रोशननगर गांव में आठ नवंबर की रात अयूब खां के घर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड रामलखन और रहमान अली वर्ष 2010 में मुकदमा अपराध संख्या 1172/2010 धारा 382, 411 में पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर से जेल जा चुके हैं। जो मुकदमा कोर्ट में लंबित है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि इन दोनों ने अपने साथियों संग वहां भी लूट की घटना को अंजाम दिया था जो पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए थे। पीड़ित अयूब खां ने भी इन तीनों पर उसी समय शक जाहिर किया था जो सच साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed