{"_id":"5922f3f24f1c1b4173536b21","slug":"thousands-of-cash-including-cash-from-farmer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नगदी समेत हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से नगदी समेत हजारों की चोरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Tue, 23 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टार्च और पर्स घर में छूटने से दो आरोपियों की हुई पहचान
गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर, जांच शुरू
कोतवाली क्षेत्र के लौखनिया गांव निवासी किसान गुड्डू के घर रविवार की रात चोर घुस गए और बक्से में रखे 10 हजार रुपये और जेवर समेत हजारों रुपये का सामान लेकर भाग निकले। घर में जाग होने पर एक टार्च और पर्स छूट गया। इससे दोनों आरोपी युवकों की पहचान हो गई। पुलिस ने टार्च और पर्स कब्जे में लिया है। गृहस्वामी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव लौखनिया निवासी गुड्डू पुत्र भगौती ने बताया कि उसका मकान निर्माणाधीन है। मकान में दरवाजे नहीं लगे हैं। रविवार की रात करीब एक बजे उसके मकान के अंदर चोर घुस आए और बक्से में रखे 10 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, पायल बर्तन सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। आहट होने पर जब उन्होंने आवाज लगाई और शोर मचाया तो चोर सामान समेत भाग निकले। इस दौरान चोरों की एक टार्च और पर्स मौके पर छूट गया। उन्होंने बताया कि टार्च गांव के मद्रासी की निकली, जबकि पर्स गांव के चुन्नू का था। पर्स में चुन्नू का फोटो और अन्य कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टार्च और पर्स को कब्जे में लिया है। गृहस्वामी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि चोरी की घटना सही है। चोरों की शिनाख्त हो गयी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।