{"_id":"59ac00e24f1c1b11278b4fb2","slug":"thousands-burn-the-fire-from-the-fire-in-the-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग लगने से हजारों का बारदाना जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम में आग लगने से हजारों का बारदाना जला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर मंडी समिति की सब्जी मंडी का मामला
राजापुर मंडी समिति के सब्जी मंडी की एक गोदाम में रविवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गोदाम में रखा बारदाना जलकर राख हो गया। काला धुआं बाहर निकलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मंडी में प्रभात गुप्ता जूट के बारदाने का कारोबार करते हैं। सब्जी मंडी के गोदाम में हजारों कीमत का बारदाना भरा हुआ था। इन दुकानों में शटर के बजाय चैनल लगे हैं। रविवार को गोदाम से धुएं का गुबार निकलने पर इसकी जानकारी हुई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। फायर ब्रिगेड की टीम आने पर चैनल को तोड़कर आग पर काबू पाया गया। कारोबारी के मुताबिक करीब 80 हजार कीमत के बारदाना जल जाने का अनुमान है। गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था। ऐसे में रंजिशन आग लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।