फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thirteen of the three temples stolen on the same night

एक ही रात तीन मंदिरों से हजारों की चोरी

Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बरवर/मोहम्मदी। 
अमर उजाला ब्यूरो       बरवर/मोहम्मदी।  Updated Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Thirteen of the three temples stolen on the same night
चोरी - फोटो : अमर उजाला
मूर्ति, दान पात्र और पूजा का थाल ले उड़े चोर 
विज्ञापन

चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर है स्थित मंदिर      


नगर पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध देवीस्थान मंदिर परिसर स्थित तीन मंदिरों से चोर लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति, दान पात्र और पूजा थाल उठा ले गए। पुजारी बद्री प्रसाद ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।  
पुजारी ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह पूजा-अर्चना के समय मूर्तियां मंदिर में स्थापित थी। शाम की पूजा आरती के समय मूर्तियां गायब मिली उधर जब शिवमंदिर की पुजारिन भोली देवी ने अपना दान पात्र देखा तो वह भी टूटा था जिसमें दान का पैसा गायब था। इसी मंदिर परिसर में दुर्गा मंदिर से आरती का थाल गायब मिला। जिसकी सूचना पुजारी कैलाशनाथ ने मंदिर के सदस्यों को दी। यह भी बताया गया कि मंदिर में चौकीदार नियुक्त है और रात को मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।       
विज्ञापन

बहरहाल पुलिस चौकी के ठीक सामने 50 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर परिसर से तीन-तीन मंदिरों से चोरी की घटना से पुलिस के गश्त की पोल खोल रही है। पुजारी बद्रीप्रसाद ने चोरी की सूचना बरवर चौकी प्रभारी अतुल कुमार को दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में पुजारी बद्रीप्रसाद उसके लड़के रामू और मंदिर के चौकीदार रामकरन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पुजारी और चौकीदार के बीच विवाद का बताया जा रहा है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed