फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Things got out of the house in the middle-aged suspect's body

संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला अधेड़ का शव

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Things got out of the house in the middle-aged suspect's body
death - फोटो : amar ujala
- घर वालों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

- दो महिला समेत चार लोग हिरासत में 

गांव सुरजी पुरवा निवासी 55 वर्षीय में श्रीकेशन का शव उसके ही घर के पड़ोस स्थित एक घारी में पड़ा मिला। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शक के आधार पर पुलिस दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव सुरजी पुरवा निवासी शांति देवी ने बताया कि उनके पति श्रीकेशन बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर रोज की भांति पड़ोस में स्थित एक घर गया था। पड़ोस में जाने के कारण परिवार वालों ने काफी देर न आने के बाद भी उसकी कोई तलाश नहीं की। रात करीब एक बजे रामरानी बेवा पत्नी नेकीराम अपनी पुत्री गुड़िया के साथ श्रीकेशन के घर पहुंचे और बताया कि श्रीकेशन घारी में बेहोशी के हालत में पड़ा है। श्रीकेशन का पुत्र कमलेश और उसकी पत्नी शांति वहां पर पहुंची तो वह मृत था। श्रीकेशन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। शांति देवी ने बताया कि श्रीकेशन के पीछे सिर पर चोट के निशान थे। उसे घारी में पड़ी गन्ने की सूखी पत्ती पर मारकर लिटाया गया था। पिटाई के बाद वहां पर सारे सबूत बड़ी सफाई के साथ मिटा दिए गए थे। पुलिस ने रामरानी उसकी पुत्री गुड़िया बेटा मंजनू और गोपी को हिरासत में लिया है। शांति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामनिवास ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। रात में श्रीकेशन उसे देखने गया था और बाद में वह नहीं लौटा था। मृतक श्रीकेशन के परिवार में पत्नी शांति, बड़ा पुत्र अखिलेश, कमलेश, दुर्गेश और पुत्री सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


अवैध संबंधों में हत्या की आशंका 
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मृतक श्रीकेशन का पड़ोस के एक घर में आना जाना था। आरोप है कि उसी के घर में इसी गांव का एक व्यक्ति भी आता जाता था। बताते हैं कि एक बार दोनों में इसी बात को लेकर तकरार भी हो गई थी। उन्होंने अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी ने ली सपा नेता और जिपंस के घर शरण 
गांव के ही दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने दबाव बनाया तो वह एक सपा नेता जिला और पंचायत सदस्य के यहां पहुंच गया और शरण ले ली। बताते हैं कि अपने बचाव में वह सत्तापक्ष के नेताओं की गणेश परिक्रमा कर रहा है। 

सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
- मनोज सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed