फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There chit fund company with more than one hundred million haywire

दस करोड़ से ज्यादा लेकर फुर्र हुई चिटफंड कंपनी

Sun, 12 Apr 2015 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
There chit fund company with more than one hundred million haywire
मेला मैदान रोड पर संचालित एमबीके बिजनेस डेवलपमेंट कंपनी सैकड़ों लोगों के 10 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर फरार हो गई है। इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने इस बाबत बीते दिनों पुलिस में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब तक हुई जांच में करीब 10 करोड़ रुपये के  घोटाले का मामला सामने आया है, जिसके साक्ष्य संकलन में पुलिस जुट गई है। मामला मनीलांन्ड्रिग से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच ईडी से कराने की तैयारी में भी पुलिस है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बह्मनाबाद निवासी आरती देवी की तहरीर पर पुलिस ने नौ अप्रैल 2015 को एमबीके बिजनेस डेवलपमेंट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति का चालान भेजा था। धन को दोगुना करने का प्रलोभन देते हुए महिला ने 2.20 लाख रुपये जमा किए थे, जब रुपये निकालने चाहे तो कर्मचारियों ने टालना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दफ्तर की जांच कर सील कर दिया था। पुलिस जांच में पाया गया कि 2009 में कंपनी ने यहां दफ्तर खोला था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को एजेंट बनाकर लोगों से रुपये जमा कराए थे। जबकि आरबीआई से लाइसेंस नहीं लिया गया था। जांच में पता चला है कि सेबी ने जुलाई 2014 में कंपनी के सभी फंक्शन सीज कर दिए थे, जिसके बावजूद कंपनी लोगों का पैसा जमा कराती रही। जब लोगों ने मैच्योरिटी होने पर पैसा मांगना शुरू किया, तो कंपनी के अधिकारी ताला लगाकर गायब हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed