फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft of three hundred four villages

चार गांवों से तीन लाख की चोरी 

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Theft of three hundred four villages
चोर - फोटो : amar ujala
एक भी मामले की पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपार्ट 
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत 

क्षेत्र के अलग-अलग चार गांवों में चोरों ने धावा बोलकर 31 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत हैं। 

क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरवा निवासी विनीत वर्मा ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग आंगन में सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर के  पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी नकदी, एक जोड़ी कुंडल, पायल, मटर माला चोरी कर लिया। उसके बाद टापर पुरवा निवासी बीडीसी सदस्य सायरा पत्नी  साबिर अली के घर में घुसकर बक्से में रखे 15 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी  पायल, सोने की अंगूठी पर हाथ साफ किया। इसके अलावा धरमपुरवा निवासी मालिक  राम के घर में घुसे चोरों ने तीन हजार की नकदी, बर्तन समेत करीब तीस हजार का सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने गांव मोहबतिया बेहड़ निवासी गोपाल  के घर में घुसकर सोने की अंगूठी, मटर माला, जेवरी समेत करीब चालीस  हजार का सामान चोरी कर लिया। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल  रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed