{"_id":"573b145b4f1c1bf12bac7139","slug":"theft-of-a-million-teacher-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से एक लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Tue, 17 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के जेवर, नौ हजार की नकदी लैपटॉप ले गए चोर
कोतवाली क्षेत्र के नान्हूपुरवा गांव में सोमवार रात चोरों नें एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया। घर में छत के रास्ते दाखिल होकर चोरों ने कमरों में रखी नौ हजार की नकदी, लैपटॉप सहित एक लाख के सामान को पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नान्हूपुरवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने गांव के शिक्षक अखिलेश शुक्ला के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखा एक लैपटॉप, एक टैबलेट, दो मोबाइल और बक्से में रखा सोने का हार, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, नौ हजार की नकदी बर्तन कपड़ा उठा ले गए। घटना के समय पूरा परिवार घर के आंगन में सो रहा था। सुबह कमरों को खुला और इधर उधर बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई।
जब ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन की तो कफारा गांव जाने वाले रास्ते पर साइफन के पास खाली बक्से मिले। पीड़ित की मां निशा देवी ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर दी है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।