{"_id":"dc958a8f54e48f941c70c23c6af8c8bf","slug":"theft-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर चोरों का धावा, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों पर चोरों का धावा, दहशत
गोला गोकर्णनाथ
Updated Wed, 05 Aug 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में दो स्थानों पर चोरों ने धावा बोला। एक घर से मंगलवार रात में चोर नकदी और गहने समेत काफी सामान चोरी कर ले गए, जबकि बुधवार को दिन में किराने की दुकान से नकदी चुराकर भाग रहे आरोपी को दुकानदार ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन मामले दर्ज नहीं किए गए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
पहली घटना में नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पंकज कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार रात में चोरों ने उनके घर में घुसकर सोने की झुमकी, झाला, पैंडिल, चेन, सोलर पैनल, गैस सिलेंडर, मोबाइल और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जागने पर उन लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
दूसरी घटना बुधवार को दिन में 10 बजे नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी ओपी गुप्ता की पुराने एलआईसी आफिस के पास स्थित किराने की दुकान में हुई। वह दुकान से निकलकर पास की दुकान में चाय पीने लगे। इसी बीच उन्होंने अपनी दुकान से निकलकर जल्दी-जल्दी जाते हुए एक युवक को देखा, उन्होंने ललकारा तो वह भागने लगा। इस पर उन्होंने उसे मोहल्लेवासियों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एके उपाध्याय के अनुसार एक घर से चोरी की सूचना मिली है, जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरों के सुराग में लगी है। जल्द ही चोरों को पकड़कर कई घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।