फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theft away one lakh rupees in a robbery

परिवारवालों को बांध कर डाला, एक लाख लूटे

Sat, 06 Feb 2016 07:10 PM IST
सिंगाही।
सिंगाही। Updated Sat, 06 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
theft away one lakh rupees in a robbery
गांव बथुआ निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात गेट में लगा एक बोल्ट खोल कर बदमाश घर के अंदर घुस आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने बरामदे में सो रहे घर के मुखिया महेंद्र सिंह को तमंचे के बल पर बांध दिया। उसके बाद मोबाइल छीनकर अन्य कमरों के दरवाजे खुलवाए। परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महेंद्र सिंह की पिटाई भी की। अलमारी आदि की चाबी लेकर बदमाशों ने घर का सारा सामान पलट कर बाहर फेंक दिया। अलमारी में रखा सोने का मांग टीका, कुंडल, चार  सोने की अंगूठी लूट लीं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह से परिवार वालों ने दरवाजा खोला और घर से बाहर आए। उसके बाद शोर मचाया और घटना की जानकारी एसओ को दी। आरोप है कि सूचना के चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर इस बाबत एसओ निघासन संजय यादव ने बताया कि अधिक दूरी होने के कारण देरी हुई थी। फिलहाल मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की गई है। जांच के बाद चोरी को लूट में दर्ज कर लिया जाएगा। सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट लिखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं। समय-समय पर होने वाली बैठकों में निर्देश भी दिए जाते रहे हैं। लूट जैसे संज्ञेय अपराधों में तुरंत मुकदमा लिखा जाना चाहिए। यदि किसी लूट की घटना में चोरी का मुकदमा लिखने का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed