फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man's body was found hanged at home

घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanged at home
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के गांव मनसोहा का मामला
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनसोहा में एक युवक का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला। सबसे पहले पड़ोसियों ने शव को देखा और उसके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गांव मनसोहा निवासी 28 वर्षीय कन्हैया लाल कुछ दिनों से घर में अकेला था। उसके परिवार के अन्य सदस्य जिले से बाहर मजदूरी करने गए थे। जबकि उसकी पत्नी अक्तूबर से अपने मायके में थी। शुक्रवार को पड़ोसियों ने कन्हैया लाल का शव बरामदे में कुंडे से रस्सी के सहारे लटका देखा, जिसके बाद सूचना उसके पिता कमलेश को दी गई। परिवार वालों के आने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि शव का एक पैर तख्त पर टिका था, जबकि दूसरा पैर नीचे था। इसलिए आत्महत्या की बात में संदेह हो रहा है। हालांकि पत्नी से उसके संबंधों को लेकर परिवार वालों ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed