{"_id":"58fc96a24f1c1bc4608b4bd1","slug":"the-woman-who-was-sleeping-in-the-house-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (खीरी)।
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते जेठानी और उसके बेटे ने मारी गोली
महिला समेत दो नामजद एक हिरासत में
गांव गंगापुरवा में घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पुत्री ने अपनी बड़ी मां और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है। दोपहर बाद एसपी मनोज कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका और उसके पति ने दो साल पहले अपने बड़े भाई रामजीवन की हत्या महज डेढ़ बीघा भूमि के लिए कर दी थी। उसी रंजिश के चलते रामजीवन की पत्नी और बेटे ने अपनी सगी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी।
लोधपुरवा के मजरा गांगापुरवा निवासी गीता देवी ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां 48 वर्षीय कांती देवी और भाई अनुराग गर्मी अधिक होने के कारण बरामदे में सो रहे थे, जबकि पड़ोस में ही दूसरी चारपाई पर बड़ा भाई अंकित और तीसरी चारपाई पर वह खुद (गीता) लेटी थी। रात करीब दो बजे ताई कोकिला अपने बेटे सतीश के साथ घर के दक्षिण तरफ बने लकड़ी के दरवाजे को खोलकर घर के अंदर घुसे और तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज पर पड़ोस में सो रहे लोग जाग गए और दोनों आरोपियों को भागते हुए देखा। इस पर लोग शोर मचाने लगे, लेकिन दोनों हत्यारोपी दरवाजे को खोलकर भाग निकले। घटना की सूचना सौ नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची सौ नंबर की गाड़ी ने हत्यारोपी को उसके घर से रात में ही दबोच लिया। कोतवाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पुत्री गीता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतका की बेटी की तहरीर पर सतीश और कोकिला के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सतीश हिरासत में है। शीघ्र ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या का कारण डेढ़ बीघा भूमि बताई जाती है।
विज्ञापन
डीसी मिश्रा, कोतवाल।