{"_id":"58b463574f1c1b7c058309a7","slug":"the-woman-suffered-light-asom","type":"story","status":"publish","title_hn":"असोम की युवती पहुंची झंडी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असोम की युवती पहुंची झंडी
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने प्रेमिका को लखनऊ में झांसा देकर छोड़ा साथ
असोम (आसाम) की एक युवती अपने प्रेमी संग लखनऊ पहुंची। वहां पर प्रेमी ने उसके साथ छलावा करते हुए उसे ट्रेन में बैठा दिया और वह गायब हो गया। प्रेमी के बताए हुए पते वह झंडी पहुंची। यहां पर वह एक दुकान पर बैठकर उसके आने का इंतजार कर रही है। प्रेमी के बताए गए सारे नंबर भी स्विच ऑफ बता रहे हैं। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस चौकी झंडी के एक गांव निवासी एक युवक असोम में काम करने गया था। वहां पर उसे असोम में एक युवती से प्रेम हो गया। इस दौरान उसने झंडी स्थित एक दुकान का पता भी दिया। आरोप है कि वह युवक उसे लेकर गुजरात चला गया और वहां पर मजदूरी करने लगा। करीब चार माह बाद वह अपने गांव झंडी आने की बात कह उसे लेकर लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती को झांसा देकर दूसरी ट्रेन में बैठा दिया। जब ट्रेन चली तो युवक ट्रेन से उतर गया। युवक को न देखकर युवती भी परेशान हो गई और अगले स्टेशन पर उतर गई। युवक के बताए हुए रास्ते पर किसी तरह से वह झंडी पहुंची। पते के अनुसार उसकी दुकान बस अड्डे के पास स्थित हैं। वह सोमवार सुबह से अपने प्रेमी के आने का इंतजार कर रही हैं। युवक के दिए गए मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहे हैं। युवती को हमदर्दी दिखाने वालों का तांता लगा हुआ हैं।