{"_id":"ae14fd68e5d19a55f0a8c0de3b625acb","slug":"the-woman-died-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने आग लगाकर जान दी
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव हौकना मटेरा में सोमवार की देरशाम एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हौकना मटेरा निवासी बाबूराम की पत्नी 45 वर्षीय राधिका ने सोमवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसके चीखने पर परिवार वालों ने महिला को आनन-फानन आग से बचाया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति बाबूराम ने बताया कि राधिका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।