फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The victim's body found in the trolley in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में ट्रॉली में मिला युवक का शव

Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।   Updated Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The victim's body found in the trolley in suspicious circumstances
मौत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ट्रॉली पर मजदूरी करने गया था दिलीप 
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव सैदीपुर निवासी 19 वर्षीय दिलीप का इसी थाना क्षेत्र के गांव चहमलपुर में खड़ी ट्रॉली में शव बरामद हुआ है। शव के सिर पर चोट के निशान हैं। घर वालों की माने तो इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वह बुधवार की सुबह मजदूरी करने गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव सैदीपुर निवासी कैलाश ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। मंझिला पुत्र 19 वर्षीय दिलीप बुधवार की सुबह गांव के ही प्रमोद कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गांव के अन्य चार मजदूरों के साथ मजदूरी करने गया था। साथी मजदूर तो शाम को घर आ गए, लेकिन उनका पुत्र और ट्रैक्टर चालक प्रमोद घर नहीं पहुंचा। शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके पुत्र दिलीप की तबियत खराब हो गई है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इस पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और पुत्र की खोजबीन की, लेकिन कहीं भी दिलीप का पता नहीं लगा। वह लोग अस्पताल से घर जा रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने चहमलपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव पड़े होने की सूचना दी। जिस पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उसके पुत्र दिलीप का था। उसके सिर से खून निकल रहा था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना खीरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से चालक प्रमोद कुमार फरार है। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed