{"_id":"8076024316ce786c0d94cb46b39a00b8","slug":"the-two-sides-fight-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
बिजुआ।
Updated Wed, 13 May 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के नौसर जोगी गांव में मंगलवार की रात ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक किशोरी समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के ग्राम नौसर जोगी में डालचंद्र वर्मा व रामसहाय के पक्ष में ग्राम समाज के जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार की रात 11 बजे दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में डालचंद्र, शिवसरनलाल व उनकी भतीजी स्वाति को चोटें आईं हैं, दूसरे पक्ष के रामसहाय, सुधीर, दीपक व सुखदेव को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनाें पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।