फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The truck crashed into the back of the bike , a death , two injured

ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Thu, 28 May 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
The truck crashed into the back of the bike , a death , two injured
शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड पर गांव महमदपुर ताजपुर के पास भैंस खरीदने जाते
विज्ञापन
समय ट्रक में बाइक के पीछे से टकराने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। गोला-मोहम्मदी रोड पर मोटर साइकिल से खेत देखने जा रहे ग्राम धिरावां निवासी युवक को तेज गति में आ रही मैजिक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उचौलिया। गांव बवक्करपुर निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार की बुधवार शाम को थाना क्षेत्र में गांव मछेछा में लगने वाले नखासे में भैंस खरीदने बाइक से गया था। बाइक पर उसके साथ हरदोई के गांव जटहा निवासी उसके मौसा रामबख्श और शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव तिहार निवासी रामबख्श का दामाद हरिपाल भी था। रास्ते में थाना पसगवां क्षेत्र में महमदपुर ताजपुर में राजेश बाइक समेत एक ट्रक में पीछे से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। राजेश की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी राजेश की मौत के गम में बेसुध हो गई। राजेश की दो बेटियां है।
ममरी। हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम धिरावां निवासी मैनुद्दीन का बेटा साहिद बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से खेत देखने जा रहा था। गोला-मोहम्मदी रोड पर तेज गति से आ रही मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मोबाइक मैजिक में फंसकर काफी दूर घिसट गई और साहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तेजित भीड़ ने चालक की पिटाई कर उसे वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी गोला भेजकर मैनुद्दीन की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed