{"_id":"577d44cc4f1c1b446c7f9d58","slug":"the-trial-of-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
पलिया में हुई फायरिंग में छह लोगों के घायल होने का मामला
एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी का भी नाम किया शामिल
सरखना पूरब गांव निवासी सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति समेत छह लोगों के फायरिंग में घायल होने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम जिला पंचायत सदस्य सोमवती राना के पति करुण राना, रामस्वरूप के घर के पास किसी पंचायत में गए थे। इस दौरान उनके चाचा के दामाद ने उन पर बंदूक से फायर कर दिए थे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पति, रामप्रवेश, सुखीराम, राजेंद्र गोली लगने से जख्मी हो गए थे। बाद में आरोपी के घर के पास ही घटना के बाद जुटी भीड़ के ईंट चलाने से फिर आरोपी पक्ष की ओर से गोली चलाई गईं थीं, जिसमें जिला पंचायत सदस्य पति पक्ष के अरुण और जराखन भी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने आज जिला पंचायत सदस्य पति के भाई अरुण कुमार की तहरीर पर रामस्वरूप उसके पुत्र जितेंद्र, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रहे और पूर्व रेंजर श्याम किशोर, उनके भाई जवाहर निवासी सरखना समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लयिा है। मामले में रेंजर पक्ष का कहना है कि उनका नाम गलत लिखवाया गया है उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है और वह वहां थे भी नहीं। इधर पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है जब कि बताया गया है पुलिस रात में ही कुछ लोगों को पकड़ लाई थी।