फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The toilet was in the middle of the body of the train Singahi

ट्रेन के शौचालय में मिला सिंगाही के अधेड़ का शव

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी। Updated Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The toilet was in the middle of the body of the train Singahi
murder - फोटो : amar ujala
मैलानी स्टेशन पर शौचालय का गेट तोड़कर निकाला गया शव 
विज्ञापन

बहराइच-मैलानी पैसेंजर में शौचालय के अंदर थाना और कस्बा सिंगाही के मोहल्ला मस्जिद निवासी 52 वर्षीय शफीक अहमद की शौचालय में मौत हो गई। बहराइच से वापस ट्रेन जब मैलानी पहुंची तो रेलकर्मियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो जीआरपी को सूचना दी गई। सूचना पर जब जीआरपी ने दरवाजा तोड़ा तो उसमें उसका शव बरामद हुआ। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुरुवार की रात जब बहराइच से पैसेंजर ट्रेन संख्या 52206 मैलानी रेलवे स्टेशन पहुंची तो रेल कर्मचारी ट्रेन की खिड़िकियां बंद कर डिब्बे लॉक करने लगे। इसी बीच बोगी संख्या 03417 का टॉयलेट अंदर से बंद होने पर जब कर्मचारियों ने उसे खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर आशंकित रेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज फूल सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वाया तो देखा की शौचालय सीट पर अधेड़ मृत अवस्था में बैठा था। पुलिस ने जब शव बाहर निकालकर तलाशी ली तो मृतक के पास बेलरायां से बहराइच का टिकट मिला। जेब से मिले मोबाइल से जीआरपी ने घर वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र अतीक ने बताया कि पिता शफी अहमद दिल के रोगी थे। गुरुवार की सुबह वह बेलरायां रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 52206 से बहराइच दवा लेने गए थे। माना जा रहा कि बेलरायां से बहराइच जाते समय अधेड़ को ट्रेन में हार्टअटैक पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed