{"_id":"6af74ad92ae54ce256048ac5","slug":"accusation-of-a-threat-to-shoot-banda-news-c-212-bnd1020-154646-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोली मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोली मारने की धमकी का आरोप
Fri, 13 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू के हरदौली गांव निवासी समीउल्लाह खां ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में रामआसरे से बैनामा कराकर जमीन खरीदी थी। चकबंदी के चलते वह भूमि को नए राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं करा सके।
आरोप लगाया कि रामआसरे के पुत्रों ने साथियों के साथ मिलकर उसी जमीन का दोबारा बैनामा करा लिया है और अब कब्जा करना चाहते हैं। विपक्षी पक्ष जमीन की रजिस्ट्री निरस्त होने की बात कह रहा है, जबकि उनके पास बैनामे की प्रति मौजूद है।
समीउल्लाह के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला सिविल कोर्ट जूनियर डिविजन बबेरू में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई 17 नवंबर को होनी है। अभी दाखिल-खारिज भी नहीं हुआ है। उन्होंने डीएम से न्यायालय का फैसला आने तक जमीन पर कब्जा रोकने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। (संवाद)