{"_id":"6af74ae8172227d8cb0af51c","slug":"burglary-committed-at-two-shops-to-fund-drug-habit-arrests-made-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146762-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नशे की लत पूरी करने के लिए दो दुकानों में की चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नशे की लत पूरी करने के लिए दो दुकानों में की चोरी, गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट थाना पुलिस ने खेतीखान चौराहे के पास दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 12 हजार रुपये नकदी और होटल के बर्तन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। बीते दिनों खेतीखान चौराहे पर दो दुकानों में चोरी हुई थी। होटल स्वामी निर्मल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने मायावती आश्रम मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मोहित कुमार निवासी गैस गोदाम, लोहाघाट के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी ने नशे की लत के लिए चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, एसआई लाल सिंह अधिकारी, सुनील कुमार, पवन भट्ट, अनिल शर्मा, संजय साहनी और हेम चंद्र माहरा शामिल थे।