फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sharp increase in Bsara murder weapon

बसारा में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 07 Feb 2015 07:09 PM IST
बेहजम (खीरी)
बेहजम (खीरी) Updated Sat, 07 Feb 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
The sharp increase in Bsara murder weapon
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा निवासी लल्लूराम (85) को घर में सोते समय हमलावरों ने चाकू और धारदार हथियारों से कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव बिस्तर पर मिला। वृद्ध की हत्या की सूचना पर एसपी अरविंद सेन, सीओ मिथिलेश कुमारी दीक्षित समेत तमाम पुलिस बल सुबह ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक लल्लूराम की पोती जब सुबह उनके कमरे में गई तो बिस्तर पर खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। इस पर घरवाले कमरे में पहुंचे। घटना की सूचना पर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पहले उनका नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें विपक्षियों ने मार डालने की धमकी दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर ग्राम पंचायत बसारा के प्रधान संजय वर्मा उर्फ टीटू, शिवप्रसाद, दीनदयाल और आशाराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लल्लूराम का गला काटा गया है और गाल पर चाकू के प्रहार का निशान है। बाएं पैर की दो उंगलियां भी जख्मी हैं। शरीर पर आईं चोटों को देखकर लगता है कि लल्लूराम की हत्या शुक्रवार को आधी रात को की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

समझौते का इंतजार करती रही पुलिस
बेहजम।
लल्लूराम की दो शादियां हुई थीं। उसका बड़ा पुत्र ओमप्रकाश गांव में दूसरे मकान में रहता था, जबकि लल्लूराम दूसरी पत्नी के पुत्र चेतराम के साथ उसके मकान में रहता था। चेतराम का कहना है कि बड़े भाई ओमप्रकाश के मकान से सीमेंटेड रोड गांव के बाहर तक बनाई जा रही थी। इसके दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर गांव के चमन ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद ओमप्रकाश ने भी अपने मकान के पास नाली निर्माण होने से रोक दिया। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को चमन और ओमप्रकाश में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने नीमगांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन राजनीतिक दबाव पड़ने के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली। नतीजतन शुक्रवार की देर रात विपक्षियों ने ओमप्रकाश के पिता लल्लूराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि लल्लूराम की हत्या की वजह रास्ते का विवाद बताया गया है, लेकिन मामला कुछ और ही प्रतीत होता है। फिलहाल नामजद किए गए चारों हत्यारोपियों की तलाश के साथ पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed