{"_id":"58a07bc14f1c1b5833d84000","slug":"the-report-written-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट नहीं लिखी तो खा लिया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट नहीं लिखी तो खा लिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी ले जाने की शिकायत लेकर चौकी पहुंचा था पिता
पढुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी का पिता जब चौकी पुलिस पहुंचा तो पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी हुई। बाद में उसे भगा दिया गया। इससे इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री रविवार की सुबह करीब 10 बजे शौच को गई थी। वहां पर पहुंचे रकेहटी के एक युवक ने उसको अगवा कर तमंचे के बल पर बाइक पर बैठा लिया और लेकर चला गया। किशोरी के शोर मचाने पर मामले की जानकारी हुई। गांव वालों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। मामले की शिकायत लेकर वह पढुआ चौकी गया। आरोप है कि वहां उसकी कोई सुनवाई न हुई। इससे क्षुब्ध होकर वह घर आया और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला दो समुुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव हैं। उधर चौकी इंचार्ज खादिम सज्जाद ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी होने के कारण मौके पर सिपाहियों को भेजा था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हैं। चौकी से किसी को भगाया नहीं गया है। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी क्षेत्र के एक नेता का भांजा बताया जाता हैं।
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। यदि पीड़ित इस बात की कोई शिकायत करता है तो जांच कराकर आरोपी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी